फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में थम रहा संक्रमण: दूसरी लहर में अब तक सबसे कम 463 नए पॉजिटिव मिले, 43 मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 12 Jun 2021 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चेन अब टूटने लगी है। यही वजह है कि प्रदेश के सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 50 से कम रही। राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी कहा कि अब संक्रमण की चेन टूटने लगी है। उन्होंने इसका श्रेय ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ को दिया। इसी के तहत हरियाणा में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 463 नए केस मिले हैं, जबकि 1036 मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत की बात यह है सभी जिलों में नए केसों की संख्या 50 से नीचे है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 6 जिलों में 10 से भी कम केस मिले हैं। इस समय हरियाणा में 5749 एक्टिव केस रह गए हैं। एक दिन की संक्रमण दर 1.24, दूसरी लहर की संक्रमण 13.8 और कुल संक्रमण दर 8.10 प्रतिशत है। हालांकि, मृत्यु दर बढ़कर 1.16 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन


संक्रमण से 43 की मौत
शुक्रवार को हरियाणा में 43 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक पानीपत में 7 और हिसार-सिरसा में 5-5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। गुरुग्राम-भिवानी झज्जर में 3-3, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-फतेहाबाद-कैथल-जींद-नूंह में 2-2, फरीदाबाद-सोनीपत-अंबाला-पलवल-महेंद्रगढ़ में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 

कोरोना संक्रमण की चेन लगी टूटने: स्वास्थ्य मंत्री
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की व्यवस्था इस बात की ओर इशारा करती है कि कोरोना संक्रमण की चेन अब टूटने लगी है। ऐसा लोगों का विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम कोरोना की चेन पूरी तरह से तोड़ने में सफल होंगे।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा की गई व्यवस्था ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ कोरोना से बचाव को लेकर एक सुरक्षित व्यवस्था मिली है। लोगों की जान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और बार-बार हाथों की सफाई भी कोरोना संक्रमण को रोकने के मूल मंत्रों में शामिल है। डॉक्टर, पैरा- वॉलंटियर्स, नर्सें, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मी और अन्य सभी संबंधित विभागों ने पूरी ताकत लगा रखी है कि हर हालत में कोरोना को फैलने से रोकना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें