चंडीगढ़। हल्लोमाजरा निवासी एक व्यक्ति के साथ जनधन योजना के नाम पर 41 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, नीतीश कुमार शर्मा ने बताया कि वह हल्लोमाजरा में रहते हैं। बीते करीब 15 दिन पहले उनके मोबाइल पर जनधन योजना का एक मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज करने वाले को फोन किया और योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। उस शख्स के झांसे में आकर नीतीश ने 41 हजार रुपये अंकुश गोयल नामक शख्स के बैंक खाते में जमा करवा दिए। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी।