फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 इंजीनियरों की नौकरी खतरे में पड़ी, कंपनियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी को नोटिस भेज मांगी डिग्रियां

Thu, 09 Jul 2020 10:22 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, चंडीगढ़

सार

  • कोरोना महामारी के कारण अभी इन छात्रों की नहीं हुई है परीक्षा,  
  • पीयू जुटा समाधान खोजने..  सभी छात्रों का ऑनलाइन वायवा करवाया
  • यूआईईटी विभाग के स्टूडेंट्स की कई कंपनियों में हुई थी प्लेसमेंट
  • विभाग के पास कंपनियों की पहुंची मेल, अन्य कागजी कार्रवाई भी जुटा पीयू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी काल ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। अभी भी हजारों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ी हुई हैं। ऐसे ही पंजाब यूनिवर्सिटी के कई प्रशिक्षु इंजीनियरों की नौकरियां भी दांव पर लगी हैं। जहां ये इंजीनियरिंग ट्रेनिंग कर रहे हैं, उन कंपनियों ने पीयू के यूआईईटी विभाग को नोटिस भेजते हुए कहा है कि छात्रों की डिग्रियां मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन


हालात यह है कि कोरोना के चलते पीयू में अभी परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि विभाग इन छात्रों की मुश्किलों को हल करने में जुट गया है। इन सभी का वायवा करवा दिया गया है। साथ ही विभाग पीयू प्रशासन के जरिये अन्य कार्रवाई करवा रहा है ताकि इन छात्रों की नौकरियां सुरक्षित रह सकें।

400 छात्र कंपनियों में कर रहे ट्रेनिंग
यूआईईटी विभाग के फाइनल ईयर में लगभग 600 स्टूडेंट हैं। इनमें से 80 फीसदी की नौकरियां लग चुकी हैं। जैसे ही स्टूडेंट छठे सेमेस्टर में पहुंचते हैं। कंपनियां उनको योग्यता के मुताबिक सिलेक्ट कर लेती हैं और आखिरी सेमेस्टर में यह स्टूडेंट ट्रेनिंग पर चले जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि लगभग 400 स्टूडेंट ट्रेनिंग पर हैं। यह छात्र बेहद योग्य हैं।
विज्ञापन


इनको यूआईईटी ने कड़ी मेहनत से तराशा है। ट्रेनिंग पर जाने के बाद कोरोना ने दस्तक दे दी और इसके कारण इनकी परीक्षाएं लगातार लेट होती गईं। कंपनियों को हर बार जुलाई तक छात्रों की डिग्री या प्रोविजनल मिल जाते हैं, लेकिन इस बार नहीं मिले, क्योंकि पीयू की ओर से परीक्षाएं नहीं करवाई गईं। कोरोना के कारण अभी यह प्रक्रिया लेट होगी।
विज्ञापन

कुछ कंपनियों ने भेजे नोटिस, प्लेसमेंट सेल ने बताई अपनी दिक्कतें

सूत्रों का कहना है कि यूआईईटी विभाग की प्लेसमेंट सेल को कुछ कंपनियों ने नोटिस भेजे हैं। उन्होंने कहा है कि ट्रेनिंग करने वाले छात्रों की डिग्रियां या प्रोविजनल उन्हें भेजें। प्लेसमेंट सेल की ओर से भी जवाब गया है। कोरोना के कारण दिक्कतें बताई गई हैं।

कुछ कंपनियों ने यह स्वीकार भी किया है कि कोरोना के कारण ही देरी हो रही है। फिर भी इंजीनियरिंग विभाग ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए इनका वायवा करवा दिया और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं ताकि कंपनियों को डेटा भेजा जा सके। विभाग अध्यक्ष प्रो. सविता से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

फाइनल ईयर के कई स्टूडेंट कई कंपनियों में ट्रेनिंग पर हैं। हर साल कंपनियों को जुलाई तक प्रोविजनल आदि मिल जाता है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण देरी हुई है। कुछ कंपनियों ने पत्र लिखा है। हमने जायज जवाब भेजा है और कंपनियों ने भी उसे अच्छे से समझा है। छात्रों का वायवा करवा लिया है। अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करवा रहे हैं। किसी छात्र की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन चिंता छात्रों को हो जाती है।
- प्रो. सरबजीत, इंचार्ज, प्लेसमेंट सेल, यूआईईटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें