फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में दौड़ेंगी 400 नई मिडी व एसी बसें

Sun, 09 Feb 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन अब 400 नई बसें खरीदने जा रहा है। इन बसों के लिए पहले ही मंजूरी मिल गई थी और इनकी खरीद की प्रक्रिया में अब तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


ये सजी बसें अलग-अलग कैटेगिरी में होंगी, जिनके लिए सीटीयू प्रबंधन ने टेक्निकल बिड खोल दी है। बसों की खरीद के लिए 5 कंपनियों ने रुचि दिखाई है और उन्होंने बिड में हिस्सा लिया।

इनमें अशोका लेयलैंड, टाटा, स्वराज माजदा, क्रोना और वोल्वो शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो फरवरी माह के अंत तक फाइनेंशियल बिड खोल दी जाएंगी और उम्मीद है मार्च तक बसों के लिए टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नई बसों में 170 मिडी बसें होंगी, जिनमें 80 एसी और 90 नॉन एसी होंगी। इन बसों की खरीद के लिए दो कंपनियों टाटा और अशोका लेयलैंड ने आवेदन किया है। इसी तरह 650 एमएम कैटेगिरी में 160 बसें खरीदी जाएंगी।

इनके लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है। वहीं, शेष 70 बसें लो फ्लोर कैटेगिरी में होंगी। इन बसों को जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिनुअल मिशन योजना के तहत खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


इन बसों के आने से शहर में लोकल ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार आएगा और लोगों के लिए  बसों में सफर करना आसान हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें