‘मुझे आज लगभग 40 साल बाद बैडमिंटन कोर्ट पर उतरने का मौका मिला हैं। जब चंडीगढ़ में पढ़ती थी तो स्कूलों में इतनी सुविधाएं नहीं होती थी।
मैं अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ क्लब में बैडमिंटन खेलने जाया करती थी।
अब शहर में बच्चों के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरूआत हुई है और इससे मुझे ईर्ष्या हो रही है कि हमारे टाइम में ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं थी।’ ये बात चंडीगढ़ सांसद किरण खेर ने साझा की।