चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ में रहने वाले एक वेटर की साथी ने कुकर मारकर हत्या कर दी है। मरने वाले की पहचान 40 वर्षीय अंबर बहादुर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। घटना मंगलवार रात 12:30 बजे के बाद की बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों किसी पार्टी से काम खत्म करके किशनगढ़ स्थित अपने घर लौटे। इसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई।
इसी दौरान चेत नारायण अपने कमरे में गया और वहां से प्रेशर कुकर लाकर अंबर बहादुर के सिर पर मार दिया। गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने अंबर बहादुर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी हत्या करने वाला चेत नारायण पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों किशनगढ़ गांव के मकान नंबर 420 की इमारत में अलग-अलग कमरों में रहते थे।