फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पाठ्यक्रमों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू में 21 अक्तूबर को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व संबंधित कॉलेजों में चल रहे 40 से अधिक पाठ्यक्रमों के सिलेबस और स्कीम ऑफ एग्जाम में बदलाव के लिए विभिन्न विभागों के बोर्ड ऑफ स्टडीज की सिफारिश को बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित 15 से अधिक मुद्दों को बैठक के लिए एजेंडे में रखा है। बैठक की अध्यक्षता केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू करेंगे। बैठक में सोलन की वाईएस परमार यूनिवर्सिटी के साथ होने वाले समझौते पर भी एकेडमिक काउंसिल की अंतिम मुहर लगेगी।

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक शाखा की ओर से जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में एमटेक कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नियमों में बदलाव, बीकॉम आनर्स के  नए ओर्डिनेंस, बीबीए तृतीय सेमेस्टर में लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए नियमों में बदलाव की इस बैठक में अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में पहली बार हो रही इस बैठक में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के ओर्डिनेंस में बदलाव, डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ होर्टिकल्चर के साथ एमओयू, मास्टर ऑफ आर्ट के ओर्डिनेंस में बदलाव, पीएचडी कर रहे शोधार्थियों के  आवेदन, विभिन्न विभागों में पीएचडी कर रहे शोधार्थियों को पीएचडी जमा कराने की अनुमति व पीएचडी पाठयक्रम के लिए डीन कमेटी की सिफारिशों पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

प्रवक्ता के अनुसार विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद गीता सदन के सीनेट हॉल में होने वाली बैठक में बीएससी केमिस्ट्री, बीएससी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के पहले व चतुर्थ सेमेस्टर के पाठ्यक्रमोें को बोर्ड ऑफ स्टडीज की अनुसंशा को बैठक में रखा जाएगा।

इसके साथ ही बैठक में बीसीए, एमसीए, एमटेक, एमएससी गणित, एमएससी इलेक्ट्रानिक्स साइंस, एमएससी स्टेटिक्स, एमए संस्कृत, बीएफए, एमएफए के  पाठ्यक्रम को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही एमए साउथ एशियन स्टडीज, एमफिल इतिहास, सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनामिक्स, एमलिब एवं एमए समाजशास्त्र, एमए जनसंचार, एमएससी जनसंचार, बीएससी ग्राफिक्स एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीटेक प्रिंटिंग ग्राफिक्स एवं पैकेजिंग के पाठ्यक्रमों को भी एकेडमिक काउंसिल की अनुमति के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें