फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में सरपंच और परिवार पर हमला

Thu, 16 Oct 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैैथल। अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतदान करना क्योड़क  के सरपंच और उसके परिजनों को महंगा पड़ा गया। बुधवार देर रात इसी रंजिश में कुछ लोगों ने सरपंच के  घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी, डंडो व ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सरपंच के घर में तोड़फोड की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। इस घटना में सात आरोपियों को नामजद हुए केस दर्ज किया गया हैै।
सरपंच मोहनलाल ने बताया कि उसने कांग्रेस को मतदान किया, लेकिन गांव के कुछ लोग उस पर दूसरी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे थे। इसी बात पर आरोपियों ने मतदान से पहले उस पर पार्टी विशेेष के लिए मतदान करने का काफी दबाव बनाया और मतदान न करने पर धमकियां भी दी।
विज्ञापन


लेकिन उसने और पारिवारिक सदस्यों ने सभी धमकियों से ऊपर उठकर अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। मोहनलाल ने बताया वोट डालने के बाद आरोपियों ने उसके साथ काफी नोक-झोंक की। इसके  बाद रात नौ बजे अशोक गुर्जर, बंशी , सोनू, रेल्ला दूधिया, छोटा अर 15 से 20 अन्य व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके परिवार पर लाठी, डंडा व ईंटों से हमला कर दिया।

आरोपियों ने घर के शीशे तोडे़ व परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में सरपंच के भतीजे कुलदीप व सतीश ईंट लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुरजेवाला ने की निंदा
कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इनेलो से आयातीत भाजपा के नेताओं ने यह हमला किया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही गुंडागर्दी दिखाई गई है। चुनाव आयोग इस संदर्भ में संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी इस बारे में उम्मीद करते हैं कि वे कैथल में बसपा, इनेलो से आयातीत भाजपा नेताओं की गुंडई पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें