फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर मिला 4 साल का लावारिस बच्चा

Thu, 28 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने वीरवार दोपहर कपड़े में लिपटा चार साल का लावारिस बच्चा मिला। सूचना पाकर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस ने चाइल्ड केयर विभाग को बच्चा सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनीमाजरा अस्पताल से वीरवार दोपहर 12 बजे लावारिस बच्चा पड़े होने की कॉल आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में बच्चा मानसिक तौर पर विक्षिप्त लग रहा है।

उसकी उम्र करीब चार साल की है। बच्चे को किसने छोड़ा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह के अनुसार अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी। इसके बाद शायद बच्चा रखने वाले शख्स का चेहरा सामने आ जाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें