फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः आखिरी दम तक नशे के दलदल से नहीं निकल पाए युवक, तीन की हो गई मौत

Tue, 02 Jul 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/कोटकपूरा(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई। दस दिन के भीतर नशे से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल भी जून व जुलाई में नशे से लगभग 25 युवकों की मौत हो गई थी। थाना ममदोट के अंतर्गत गांव आशा वाला (टिब्बी खुर्द) में सोमवार सुबह नशे की ओवरडोज से गुरप्रीत सिंह (40) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे के करीब गुरप्रीत घर से बाहर गया था। जब थोड़ी देर बाद वह घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत लगभग दस साल से नशा कर रहा था। नशे के सेवन से उसकी प्रतिदिन तबीयत बिगड़ रही थी। 

सोमवार को नशे के सेवन से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गुरप्रीत का छोटा भाई भी नशे का आदी है। परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गुरप्रीत के छोटे भाई को नशे की गिरफ्त से बाहर निकलवाएं ताकि उसकी जान बच सके।
विज्ञापन


इसी तरह सोमवार देर शाम गांव हाके वाला 23 वर्षीय गौरव पुत्र हंसा की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। गौरव नशे का आदी था। शाम को नशे का सेवन करने से उसकी तबीयत खराब हो गई। 

विज्ञापन

नशे की ओवरडोज के चलते 21 वर्षीय नौजवान की मौत

कोटकपूरा के जीवन नगर में कथित रूप से नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह (21) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई जो कि लक्कड़ के आरे पर काम करता था और पिछले कुछ समय से नशे की दल-दल में फंसा हुआ था। हालांकि इस मामले की ना तो पुलिस के पास कोई जानकारी पहुंची है और ना ही परिवार ने कोई कार्यवाही करवाई है।

जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह नशे की इंजेक्शन लगाता था और रविवार शाम को भी उसने अपने आप को नशे का इंजेक्शन लगाया गया था जिसके कारण अचानक उसकी हालत काफी खराब हो गई।

उसे तुरन्त स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक नौजवान गुरसेवक सिंह के पिता प्रेम सिंह ने कहा कि उसका बेटा नशा करना का आदी था और रविवार को उसने जब नशे का टीका लगाया तो उसकी हालत खराब हो गई और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

मृतक की मौसी ने गुरसेवक सिंह के कुछ साथियों ने उसे नशे में लगा लिया था लेकिन वह नशा छोड़ना चाहता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशा कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग रखी है। इस मामले में थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि उनके पास नशे से हुई मौत के मामले के बारे में कोई सूचना नहीं है और ना ही उन्हें परिवार या अस्पताल से कोई सूचना पहुंची है। फिर भी पुलिस द्वारा अपना स्तर पर पड़ताल करवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें