फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए चलेंगी 4 स्पेशल बसें

Sat, 25 Oct 2014 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से जल्द ही स्कूल और कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ साथ पंजाब और हरियाणा सचिवालय में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए स्पेशल बसें चलाएगा।
विज्ञापन


सीटीयू की नई बसें आने के बाद फिलहाल दो सरकारी स्कूलों और एक गर्ल्स कालेज के अलावा सचिवालय की महिला कर्मचारियों के लिए अलग अलग रूटों पर बसें चलेंगी। इसका रिस्पांस देखने के बाद बसों के रूट बढ़ाए जाएंगे। इन बसों में महिला कंडक्टर होंगी।

फिलहाल जो स्पेशल बसें चलेगी वे सेक्टर-18 और 20 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा सेक्टर-11 के पीजी गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स की छात्राओं के लिए चलेंगी। एक बस सुबह और शाम पंजाब और हरियाणा सचिवालय की महिला कर्मचारियों के लिए होगी। दूसरे चरण में सेक्टर-42 के पीजी गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स और कुछ और सरकारी स्कूलों के छात्राओं के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन


सीटीयू की बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हैं। लेकिन, इन सीटों को खाली नहीं छोड़ा जाता है। सीटीयू के बेड़े में जल्द ही नई बसें शामिल हो रही हैं। पिछले सप्ताह 20 नई मिडी बसें सड़कों पर उतारी गई हैं। सीटीयू को जेएनएनआरयूएम के तहत 400 नई बसें लेनी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें