फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब 'आप' में घमासान, इन 4 धड़ों में बट कर रह गई है पार्टी

Thu, 04 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
संजय सिंह और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के इस्तीफों के बाद अब पंजाब प्रभारी की सीट को लेकर पंजाब की आप इकाई में घमासान मचा हुआ है। पंजाब में आप का चुनावी प्रदर्शन जिस कदर निराशाजनक रहा है उससे हर कोई जिम्मेदारी दूसरे के कंधों पर डालने की कोशिश में है।
विज्ञापन


इसी के चलते जहां कोई दिल्ली से आई पैरशूट लीडरशिप को निशाना बना रहा है तो कोई पंजाब के ही नेताओं में एकजुटता की कमी को हार का कारण मान रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब में आप की इकाई 4 टुकड़ों में बंटी पड़ी है जो कि फूलका, घुग्गी, खैहरा व भगवंत मान गुट हैं।

ये चारों गुट अपने-अपने नेता को पंजाब प्रभारी के पद पर देखना चाहते हैं। इन गुटों में इस कदर बेचैनी और आक्रोश है कि  जिस भी गुट का नेता पंजाब की कमान संभालने से चूका, उस गुट का आप से पलायन पक्का है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फूट की कगार पर आम आदमी पाटी

- फोटो : File Photo
जानकारों की मानें तो इन 4 गुटों में से भगवंत मान और सुखपाल खैहरा का गुट तो गर्म दल के  तौर पर काम कर रहा है। इन दोनों गुटों में गर्मी इस कदर है कि इस गुट के समर्थक साफ तौर पर कहते सुनाई देते हैं कि अगर उनके नेता के अलावा किसी अन्य को पंजाब की बागडोर सौंपी गई तो आप का बंटवारा निश्चित है। गुरप्रीत घुग्गी जो कि इस समय पंजाब के कन्वीनर हैं और एच.एस. फूलका जो विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, दोनों को पार्टी के ‘गंभीर नेताओं’ के तौर पर देखा जा रहा है। 

जानकार बताते हैं कि अगर इन दोनों में से घुग्गी को पंजाब की बागडोर से हटाया जाता है तो कई बड़े चेहरे पार्टी को अलविदा कह सकते हैं जिनमें खुद गुरप्रीत घुग्गी भी शामिल हो सकते हैं, पर अगर फूलका को प्रभारी पद से दूर भी रखा जाता है तो उनका गुट कोई खास विरोध नहीं करेगा क्योंकि फूलका के पास पंजाब वि.स. के विरोधी नेता का अहम पद है। ऐसे में पंजाब की आप इकाई के बड़े नेता तो अपनी डफली अपना राग अलापने में लगे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें