फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल 5 जून से, देखिए शेड्यूल

Thu, 02 Jun 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
थियेटर - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ संगीत व नाटक अकादमी की ओर से चार दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह पांच जून से लेकर आठ जून तक चलेगा। इस दौरान रोजाना नाटकों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी अकादमी के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जून के महीने में शहर वासियों के लिए नेशनल थिएटर फेस्टिवल तो होगा ही इसके साथ ही म्यूजिक फेस्ट भी होगा। जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है। कलाकारों की ओर से संगीत व वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसकेसाथ ही थिएटर फेस्टिवल में रोजाना नाटक भी होंगे। यह फेस्ट सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में रोजाना शाम को होगा। इस फेस्टिवल की खासियत यह रहेगी कि इसमें देश भर के थिएटर ग्रुप भी हिस्सा लेगें।
विज्ञापन


यह रहेगा फेस्टिवल का शेड्यूल
- 5 जून को पहले दिन नाटरंग नाटक का मंचन होगा। जिसका निर्देशन बलंवत ठाकुर करेंगे।

- 6 जून को दूसरे दिन पाली भूपिंदर के निर्देशन में नाटक  का मंचन किया जाएगा।

- 7 जून को तीसरे दिन गालिब इन न्यू डेल्ही नाटक का मंचन होगा। जिसका निर्देशन सईद आलम करेंगे।
- 8 जून को सौदागर नाटक का मंचन होगा। इस नाटक का निर्देशन अतुल सत्या कौशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें