फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई कर्मचारी आज से 4 दिवसीय हड़ताल पर

Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) के निजीकरण के विरोध में सोमवार से चार दिन तक आईडीबीआई के सभी कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़ स्थित जोनल बैंक और ट्राइसिटी में मौजूद बैंक की सभी शाखाओं के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में 31 मार्च तक बैंक की सभी शाखाओं में कामकाज ठप होने की संभावनाएं हैं।

यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई यूनियन के स्थानीय प्रेसिडेंट आशुतोष गौड़ के अनुसार केंद्र सरकार बैंक की हिस्सेदारी 51.1 फीसदी से कम कर इसका निजीकरण करने पर आतुर है। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है। बैंक कर्मी कई बार हड़ताल और प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद केंद्र ने इस संबंध में स्थिति साफ नहीं की है। हालांकि सरकार बैंक के निजीकरण का फैसला ले चुकी है। इसके विरोध में मार्च क्लोजिंग पर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हैं। गौड़ के अनुसार सोमवार से देशभर के आईडीबीआई बैंक कर्मी और अधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं।

इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर में सभी जिलों से एक टीम वहां जाकर प्रदर्शन में शामिल होगी। वहीं सभी शहरों में भी बैंक शाखाओं के पास प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने हाईकोर्ट से बैंक कर्मियों की शाखा से 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर स्टे लिया हुआ है। इसलिए सभी कर्मचारी सेक्टर-17 के पोस्ट ऑफिस के पास पार्क में जुटेंगे और वहीं प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें