हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने का निर्णय ले लिया गया है। यह साल का तीसरा सेशन होगा और 20 साल बाद ऐसा हो रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दो दिन रहने वाला यह सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा।
वहीं, संसदीय कार्यमंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि 20 साल बाद एक साल में तीसरा सत्र बुलाया जा रहा है। दरअसल, विपक्ष ने काफी समय से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग बुलंद कर रखी थी। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।
हालांकि, मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही सदन में यह आश्वासन दिया था कि नवंबर में विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल के निधन पर शोक जताया।