हरियाणा में एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद से पहले हरियाणा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कुल 39 अधिकारियों में मार्केट कमेटी के 29 सचिवों और 10 सहायक सचिवों को इधर से उधर किया गया है। तबादला लिस्ट में कई ऐसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो पिछले काफी समय से एक ही सीट पर जमे हुए थे।
हाल में मार्केटिंग बोर्ड के सीए का प्रभार संभालने वाले मुख्य प्रशासक विनय सिंह की ओर से यह पहली लिस्ट जारी की गई है। संभावना जताई जा रही है कि कुछ निचले स्तर के कर्मचारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि हर साल गेहूं और धान की खरीद के समय मंडियों में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें आती रहती हैं। मार्केट कमेटी सचिवों और सहायक सचिवों पर आढ़तियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी गेट पास काटने से लेकर तमाम तरह के आरोप लगते रहे हैं। खरीद प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने को लेकर तबादले किए गए हैं।
इनको यहां किया नियुक्त
विनोद कुमार को शहजादपुर, कृष्ण धनखड़ को राजौंद, जसबीर सिंह बराड़ा, मंजीत सिंह लाडवा, आदित्य यादव को सीवन, गौरव आर्य यमुनानगर, मोहित बेरी तरावड़ी, रामजीलाल बापौली, परमजीत नांदल को गोहाना, जगजीत कादियान सफीदों, हीरा लाल हिसार, रामनिवास बहादुरगढ़, सविता चौधरी इसराना, सरीन कुमार लोहारू, संजय फौगाट कनीना, देवेंद्र मोर ढांड, राजीव सोलंकी तावड़ू, श्रीभगवान नयोला, निर्मल कुमार जाखल, संदीप गर्ग तिगांव, शिव कुमार इस्माइलाबाद, सतीश कुमार को मुस्तफाबाद, दीपक सुहाग बरवाला, सुरेंद्र कुमार को करनाल, जितेंद्र श्योराण चरखी दादरी, बसंत कुमार महेंद्रगढ़, विवेक पंघाल मतलौड़ा और अमनजीत को तोशाम मार्केट कमेटी में नियुक्त किया गया है। इसी तरह सहायक सचिव राजीव चोपड़ा को मुलाना, अरविंद कुमार कलायत, मोहन जोवल सोहना, जीतेंद्र यादव कोसली, बलराज सिरसा, बसाऊ राम निगदू, पवन कुमार को डीएमईओ पानीपत ऑफिस में लगाया गया है।