फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया दावा- अगर कोई भारतीय पाक में फंसा है, तो उसे वतन वापस जाने की सुविधा देंगे

Fri, 23 Aug 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
भारत, पाकिस्तान - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटने के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारतीय पाकिस्तान में फंसे हुए हैं, तो पाक सरकार उन्हें अपने वतन जाने की सुविधा देने के लिए तैयार है। यह भारतीय नागरिक वाघा सीमा के माध्यम से पैदल अपने वतन वापस जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बावजूद अटारी-वाघा सीमा के दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने इस मामले में ट्वीट किया है। फैसल ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर बैठक जल्द होगी। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध है।

निर्माणाधीन करतारपुर कॉरिडोर की सड़कों को आपस में जोड़ने के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा स्थगित की गई टेक्निकल अधिकारियों की बैठक अब जल्दी होगी। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बावजूद पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते भारत के साथ पहली वीजा-मुक्त सीमा पार करने की अपनी इस योजना पर पीछे नहीं हटेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

डॉ. फैजल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड किया है। भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया है। इसके बावजूद पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर की योजना के साथ रहना चाहता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय पक्ष इस परियोजना के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए तैयार होगा। करतारपुर कॉरिडोर देशों के बीच मतभेदों को दूर करने में मदद कर सकता हैं। भारत ने अभी तक विश्व बैंक की सिंधु जलसंधि का नवीकरण नहीं किया है।

हर पखवाड़े करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण की होगी समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने बुधवार को करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद ग्रह मंत्रालय के अधिकारियों ने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण में जुटी सभी कंपनियों व सरकारी अधिकारियों को हर पखवाड़े काम की समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही यात्रियों के लिए बनाए जा रहे यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के काम को 31 अक्तूबर से पहले पूरा करने के लिए तीन शिफ्टों में काम करने के आदेश दिए गए हैं।

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नए दर्शन स्थल के निर्माण का सुझाव भी अधिकारियों ने दिया है। भारतीय अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ सड़कों की कनेक्टिवटी जोड़ने के लिए टेक्निकल अधिकारियों की एक बैठक का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें