एक सवाल के जवाब में वर्मा ने बताया कि हादसे के दूसरे दिन भी जालंधर-अमृतसर रेल सेक्शन पर ट्रेन चलाने के लिए पंजाब सरकार ने रेलवे को सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं दी। इस पर ट्रेनों का परिचालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे परिचालन करने के लिए तैयार है। पंजाब सरकार से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलते ही ट्रेनों परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के डिवीजनल आपरेटिंग मैनेजर भूपिंदर भाटिया ने बताया शनिवार शाम चार बजे तक अमृतसर-जालंधर सेक्शन के बाधित होने को देखते हुए इस दौरान वहां से गुजरने वाली 27 पैसेंजर ट्रेनों व 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। 12 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने के साथ ही 15 गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जा रहा है।
हादसे के बाद से रेलवे पूरी तरह से सक्रिय है, एक ओर जहां घटना स्थल की ओर दिल्ली से लेकर मंडल के उच्च अधिकारी रवाना हुए, वहीं दूसरी और मंडल दफ्तर में अधिकारी पूरी रात जागते हुए घटना पर नजर लगाए रहे। कंट्रोल रूम में अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।