फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जेल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 351 मोबाइल और 207 सिम कार्ड पकड़े, 86 एफआईआर भी दर्ज की

Sun, 01 May 2022 03:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में जेल विभाग ने अप्रैल महीने में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जेलों में अवैध गतिविधियों को खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत 351 मोबाइल और 207 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की ओर से जेलों में मिलने वाले मोबाइल फोनों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। 30 दिन के दौरान जेलों में मारे गए छापों में 351 मोबाइल फोन जेल विभाग की ओर से बरामद किए गए हैं। इस दौरान कैदियों के पास से 207 सिम कार्ड भी मिले हैं। विभाग की ओर से इन मामलों में 86 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब की जेलों में कैदियों के पास से लगातार मोबाइल फोन बरामद होने के मामले में हाईकोर्ट भी संज्ञान ले चुका है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था और जेल के अंदर से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों को रोकने के लिहाज से जैमर बहुत जरूरी हैं। इसके बाद से लगातार सरकार के जेल विभाग द्वारा जेलों में मोबाइल बरामदगी को लेकर छापे मारे जा रहे हैं। जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। 

रविवार को सरकार के प्रवक्ता ने बीते 30 दिन के दौरान जेलों में मारे गए छापों की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि अब तक छापों में 351 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें कुछ आईफोन तक हैं। इसके अलावा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के 207 सिम कार्ड भी कैदियों के पास से मिले हैं। विभाग की ओर से 86 मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही जेल विभाग द्वारा अत्याधुनिक जैमर और अन्य आधुनिक तकनीकों को जेलों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईटैक जैमर का 6 मई को देना है जवाब
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा है कि जेलों में कब तक अत्याधुनिक जैमर लगा दिए जाएंगे। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 6 मई तक की मोहलत दी है, जिसके बाद सरकार की ओर से जेल विभाग के अधिकारियों को जवाब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें