फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी गई, वीडियो बना सुनाई दास्तां फिर नहर में कूदकर दे दी जान

Tue, 26 May 2020 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)

सार

  • आत्महत्या करने से पहले बैंक के बाहर बैठकर बनाया वीडियो 
  • निजी बैंक के गोल्ड लोन विभाग में मृतक करता था काम 
विज्ञापन
रविश का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में निजी बैंक के गोल्ड लोन विभाग में काम करने वाले एक युवक की नौकरी लॉकडाउन के बीच चली गई। जिससे परेशान होकर उसने दोराहा नहर में चार दिन पहले कूद कर अपनी जान दे दी। सोमवार की शाम को उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बस्ती जोधेवाल के न्यू सुभाष नगर इलाके में रहने वाले रविश कुमार (35) के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


थाना साहनेवाल पुलिस ने रविश के परिजनों की शिकायत पर साहनेवाल स्थित बैंक ब्रांच के मैनेजर रोहित दवेसा और कंपनी के आरएम नरेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। नहर में कूदने से पहले रविश कुमार ने बैंक के बाहर बैठकर खुद का वीडियो बनाया और सारी दास्तां बता कर आत्महत्या कर ली।


यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन


रविश कुमार ने वीडियो में बताया कि वह बैंक के गोल्ड लोन विभाग में काम करता था। लॉकडाउन से पहले मैनेजर और आरएम गलत ढंग से लोन करते थे। उसे इस बारे में पता था। वह उसे अक्सर पैसे लेने के लिए भेज देते थे। लॉकडाउन के दौरान काम धंधा नहीं हो सका तो वह अपनी तनख्वाह लेने के लिए गया। दोनों आरोपियों ने कहा कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। कंपनी की तरफ से उसे टर्मिनेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन

जब उसने टर्मिनेशन लेटर की मांग की तो कोई जवाब नहीं मिला। उसे बैंक में घुसने नहीं दिया गया और न ही उसकी तनख्वाह दी गई। उसने दोनों से अपने घर के हालातों का वास्ता देकर भी पैसे मांगे लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक ने कहा उसकी मौत के जिम्मेदार दोनों ही होंगे। अंत में रविश ने अपने दोस्तों और सगे संबंधियों से माता-पिता का ध्यान रखने को कहा और उन्हें राशन मुहैया कराने की भी बात कही।

क्या कहती है मृतक की मां
रविश कुमार की मां शशि ने बताया कि शुक्रवार को उसने बेटे को फोन किया तो उसने सारी बात बताई। उसने अपने बेटे को घर आने को कहा। बेटे ने साफ तौर पर बोल दिया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं आया और परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। नहर किनारे उसकी मोटरसाइकिल और अन्य सामान मिला था। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविश पक्का कर्मचारी नहीं था। उसे प्राइवेट तौर पर रखा गया था। वह लोगों को लोन दिलवाने का काम करता था। लॉकडाउन में काम धंधा नहीं था तो उसके पास पैसे नहीं थे। इस पर उसने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें