पेयजल आपूर्ति से निगम का राजस्व (लाख में)
- पानी के बिल - 7558.63
- मीटर का शुल्क - 110.06
- सीवर शुल्क - 984.60
- कुल - 8653.29
देर से आता है पानी, जल्द चला जाता है
सेक्टर में देर से पानी आता है और जल्द चला जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं होती। नगर निगम और प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करे।
-तरुण शर्मा, निवासी सेक्टर- 21सी
बिल बढ़ा दिया, लेकिन पानी नहीं
पानी का बिल तीन गुना बढ़ा दिया, लेकिन पानी नहीं बढ़ाया। लो प्रेशर के कारण हर रोज परेशानी होती है। पहले एक हजार रुपये का बिल आता था अब तीन हजार रुपये का बिल आता है। -
परमजीत कौर ग्रेवाल, 21 ए
सेक्टर में सप्लाई हो रहा गंदा पानी
हमारे सेक्टर में पानी बहुत ही गंदा आता है। पानी की पाइपों पुरानी होने के कारण टूट गई हैं, जिसके कारण घरों में मिट्टी मिक्स होकर पानी के साथ आ रही है।
-विजय चकरासल, सेक्टर 41
मई-जून में पानी का प्रेशर रहता है कम
मई-जून के महीने में पानी का प्रेशर कम रहता है। पहली और दूसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पाता है। निगम को इस समस्या का समाधान कर देना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-जीके गिरिधर सेक्टर- 42
यह बात सही है कि पाइप लाइन काफी पुरानी हैं। इसलिए लीकेज की भी समस्या है, लेकिन हमेशा पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं रहती। कभी-कभी ही ऐसी स्थिति बनती है। लोगों को कजौली से आने वाला पूरा पानी मिलता है। - शैलेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर