फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो मुहिमः पंजाब में 33 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी जीवनरक्षक बूंदें

Mon, 20 Jan 2020 09:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीवनरक्षक अभियान... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सेहतमंत्री बलबीर सिद्धू ने रविवार को पंजाब में पल्स पोलियो मुहिम लॉन्च की। तीन दिवसीय अभियान के दौरान 33 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो बूंदें पिलाई जाएंगी। समागम के दौरान सिद्धू ने कहा कि सरकार बच्चों को ज्यादा से ज्यादा बीमारियों से बचाने की कोशिश कर रही है। राज्य के हर बच्चे तक सभी वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


पल्स पोलियो मुहिम में पचास हजार हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, नर्सिंग छात्राएं और वॉलंटियर घरों, झुग्गी बस्तियों, ईंट भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे। इनकी मॉनिटरिंग के लिए 2668 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सिद्धू ने कहा कि देश पोलियो मुक्त हो चुका है। इसे पोलियो मुक्त बनाए रखने को टीकाकरण किया जा रहा है। पोलियो का आखिरी केस 2011 में पश्चिम बंगाल में मिला था। पंजाब में 2009 के बाद से कोई भी केस सामने नहीं आया है। 

सरकार नवजात बच्चों को ट्यूबरकुलोसिस, हैपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, परट्यूसिस, टेटनस, होमोफाइल्स इनफ्लुएंजा बी, मीजल्स, रुबेला और रोटावायर डायरिया के लिए वैक्सिनेशन करती है। टीकाकरण कार्यक्रम से नवजात और बाल मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने पंजाब को पोलियो मुक्त बनाने के लिए हजारों वॉलंटियर और हेल्थ वर्करों की मेहनत की सराहना की। साथ ही लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जरूर पिलवाएं। भले ही वे कुछ घंटे पहले जन्मे हों या उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें