फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में नर्सिंग स्टाफ के 323 पदों को हरी झंडी, जल्द होगी भर्ती

Wed, 14 Dec 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नई भर्तियां होने से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी, वहीं नर्सिंग ऑफिसर पर काम का दबाव भी कम होगा। इससे वे मानसिक और शारीरिक तनाव से दूर हो सकेंगे।
विज्ञापन
जीएमसीएच-32
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार 14 साल बाद जीएमसीएच-32 में नर्सिंग स्टाफ के 323 पदों को सृजित करने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हरी झंडी के बाद मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर बेहद खुश हैं क्योंकि 323 पदों की स्वीकृति के बाद जीएमसीएच में स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या 1097 हो गई है, जो पहले 774 थी। 

विज्ञापन


नई भर्तियां होने से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी, वहीं नर्सिंग ऑफिसर पर काम का दबाव भी कम होगा। इससे वे मानसिक और शारीरिक तनाव से दूर हो सकेंगे। हालांकि अभी इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती प्रक्रिया में विलंब नहीं किया जाएगा।
  
बता दें कि जीएमसीएच 32 में नर्सिंग स्टाफ की कमी और पद सृजन में विलंब के कारण हो रही परेशानी को अमर उजाला लगातार प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। 17 जनवरी 2020 को ‘जीएमसीएस के नर्सिंग स्टाफ ने चीफ जस्टिस से लगाई न्याय की गुहार’, 9 फरवरी 2022 को ‘कहने को एम्स से बराबरी पर नर्सिंग स्टाफ की आधे से भी कम है फौज’ और 15 अगस्त 2022 को ‘डॉक्टरों की भर्ती तो दूर, नर्सिंग ऑफिसर के खाली पद कब भरेंगे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस समस्या को उठाया। इससे नर्सिंग ऑफिसरों पर बढ़ रहे काम के दबाव के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके पक्ष में निर्णय लिया गया। 

स्वीकृत पदों का पे ग्रेड ये रहेगा 

  • पद                संख्या           ग्रेड पे 
  • मैट्रन                01         5400 रुपये 
  • नर्सिंग सिस्टर    06        4800 रुपये 
  • स्टाफ नर्स        316       4,600 रुपये 
    विज्ञापन

     

नर्सिंग स्टाफ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आखिरकार 323 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जीएमसीएच 32 के नर्सिंग ऑफिसर्स की तरफ से निदेशक स्वास्थ्य यशपाल गर्ग और डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर को धन्यवाद देता हूं। इससे स्टाफ की कमी की समस्या दूर करने में काफी मदद मिलेगी। हमारा प्रयास होगा कि नए पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे इसका लाभ मिलने में विलंब न हो।  -डबकेश कुमार, अध्यक्ष नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन जीएमसीएच 32।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें