फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 321 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने केस किया दायर, 41 लोगों को भेजा समन

Thu, 23 Aug 2018 09:54 AM IST
अमरीश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) में 321 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दायर कर दिया है। ईडी ने केस में आईओबी के तत्कालीन 3 असिस्टेंट बैंक मैनेजरों, रिटायर्ड ब्रिगेडियर, प्रोपराइटर्स और चंडीगढ़ बेस तीन निजी कंपनियों के दो डायरेक्टर्स समेत कुल 41 को आरोपी बनाया गया है। जिला अदालत ने इन सभी को 6 सितंबर के लिए समन जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ईडी की ओर से दायर केस के अनुसार, आरोपियों में शामिल आईओबी बैंक की चंडीगढ़ स्थित शाखा के तीन तत्कालीन असिस्टेंट बैंक मैनेजर आशु मेहरा, नीतेश नेगी और गौरव भाटिया ने बिना सीनियर अधिकारियों की अनुमति के हांगकांग बेस कंपनियों को पेमेंट के लिए पीएनबी की दुबई शाखा और बॉब की बहामास शाखा को लेटर ऑफ क्रेडिट जारी कर दिया। इस आधार पर दोनों बैंकों ने विदेश में उन कंपनियों को करोड़ों की पेमेंट जारी कर दी।

इस तरह से पीएनबी, बॉब और आईओबी की शाखाओं से कुल 321 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। तीनों बैंक अधिकारियों ने चंडीगढ़ बेस दो कंपनियों के डायरेक्टरों दिनेश कुमार, अमनप्रीत सिंह सोढी, अमन किरपाल, गौरव किरपाल, ब्रिगेडियर एमएस दुल्लत को करोड़ों का फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन


मामला 8 अगस्त 2016 को उस वक्त सामने आया जब दिल्ली सीबीआई ने मामले में आईपीसी की धारा 120बी और 420 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) आर/डब्ल्यू 13 (1) (डी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप था कि चंडीगढ़ स्थित आईओबी शाखा के फॉरेक्स डिपार्टमेंट में वर्ष 2010 से तैनात आशु मेहरा, नीतेश नेगी और गौरव भाटिया ने मिलकर दिनेश कुमार, अमनप्रीत सिंह सोढी, अमन किरपाल, गौरव किरपाल की कंपनियों को फायदा पहुंचाते हुए पीएनबी, बॉब और आईओबी को 47.86 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 321 करोड़ रुपये) का नुकसान पहुंचाया है।

ईडी की ओर से दायर केस में कहा गया है कि  आरोपी बनाई गई हांकांग बेस कंपनी मैसर्स कलर वेव लिमिटेड को मुख्य रूप से सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया गया है। वहीं ब्रिगेडियर (रिटा.) एमएस दुल्लत मुख्य आरोपी आशु मेहरा के ससुर हैं और व्यापार एग्रोटेक लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, जिसमें दूसरा डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह सोढी है। 

ईडी ने जांच में पाया कि तीनों बैंक मैनेजरों ने कंपनियों और उनके डायरेक्टरों को करोड़ों का फायदा पहुंचाने के लिए बिना सीनियर अधिकारियों की अनुमति के उनके फेवर में लेटर ऑफ क्रेडिट जारी कर दिए। इसके अलावा फेक बिल पर भी पेमेंट करवाई। इससे विदेश में मौजूद पीएनबी और बॉब ने वहां कंपनियों को करोड़ों रुपये की पेमेंट जारी कर दी। लेकिन जब उन शाखाओं ने उन्हें पेमेंट करने के लिए बैंक अधिकारियों को लिखा तो मामले का खुलासा हुआ। लेकिन इससे पहले उस समय के अनुसार 321 करोड़ रुपये (तब डॉलर की कीमत 67 रुपये थी) की धोखाधड़ी हो चुकी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें बनाया आरोपी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आशु मेहरा, दिनेश कुमार निवासी सेक्टर-47डी, अमनप्रीत सिंह सोढी निवासी लुधियाना, अमन किरपाल निवासी लुधियाना, गौरव किरपाल निवासी सेक्टर-16डी चंडीगढ़, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एमएस दुल्लत निवासी सेक्टर-34डी चंडीगढ़, विरेंद्र मोहन त्रेहान, सुरिंद्र कुमार पलटा निवासी सेक्टर-15 चंडीगढ़, उत्कर्ष पाहवा निवासी दिल्ली और लीला किरपाल निवासी लुधियाना।   
  
इन कंपनियों को डायरेक्टरों के जरिए भेजे समन
विजन प्रोकॉन प्रोपराइटर दिनेश कुमार, अल दिशु ट्रेडिंग प्रोपराइटर दिनेश कुमार, हाइट्स इंटरनेशनल प्रोपराइटर अमनप्रीत सिंह सोढी, जियोक्सा स्टील प्रा लि डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह, कलर वेव (एचके) लि टे. डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह सोढी, बेस्को इंटरनेशनल पार्टनर अतुल कुमार गर्ग निवासी मेरठ, साईंभक्ति इम्पलेक्स प्रा लि. डायरेक्टर गौरव किरपाल और अमन किरपाल, बेस्ट एक्सपोर्ट्स प्रोपराइटर गौरव किरपाल, ओमकार वर्ल्ड वाइड ट्रेर्ड्स प्रा. लि. मालिक वंदना जौहर, हाइट्स इंटरनेशनल ट्रेडहब प्रा. लि. डायरेक्टर आशु मेहरा।

मिकास्टर ईको सिस्टमस प्रा. लि. डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह सोढी और विरेंद्र मोहन त्रेहान, मिकास्टर इंजीनियरिंग लि. डायरेक्टर मोहन त्रेहान, केशव इंटरनेशनल प्रोपराइटर वंदना जौहर, रैप इवेंट्स पंचकूला पार्टनर राकेश कुमार और रोहिताज कुमार, पाइनियर नाइटिंग लुधियाना प्रोपराइटर सुरिंद्र कुमार पलटा, पृथ्वी इंफ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह सोढी और दिनेश कुमार, ड्रीम हाइट होम्स प्रा. लि. डायरेक्टर दिनेश कुमार, ग्लोबल ट्रेड मैट्रिक्स प्रा. लि. डायरेक्टर आशु मेहरा, जीबी क्रिएटिव लाइन लुधियाना प्रोपराइटर भावना किरपाल और गौरव किरपाल, प्रेएंडा क्रिएशन प्रा. लि. चंडीगढ़ डायरेक्टर कौशल नाथ किरपाल और गौरव किरपाल, मेहरा एंड संस सेक्टर-10 चंडीगढ़ मालिक आशु मेहरा, दिनेश कुमार एंड संस सेक्टर-47डी चंडीगढ़ मालिक दिनेश कुमार।
 
एएम बिजनेस वेंचर्स प्रा. लि. सेक्टर-10 चंडीगढ़, ट्रेड हब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-34 चंडीगढ़ डायरेटर आशु मेहरा, लीज हार्बर सेक्टर-10ए चंडीगढ़ प्रोपराइटर आशु मेहरा, जियोक्सा फूड्स प्रा. लि. लुधियाना डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह सोढी, जियोक्सा इम्पेक्स प्रा. लि. लुधियाना डायरेक्टर सुखविंदर सिंह छाबड़ा और सरबजीत कौर, कलर 9 प्रोडक्शन लि. लुधियाना पार्टनर अमनप्रीत सिंह सोढी, लुधियाणवी टाइगर्स प्रा. लि. लुधियाना डायरेक्टर अमनप्रीज सिंह सोढी,  गुडलक कार्बन प्रा. लि. छतरपुर रोड नई दिल्ली डायरेक्टर राजेंद्र कुमार पाहवा, स्पैक्ट्रम क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट प्रा. लि. नई दिल्ली डायरेक्टर उत्कर्ष पाहवा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें