फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में बटाला के युवक की मौत: समुद्र में डूबने से गई जान, माता-पिता ने सरकार से की ये अपील

Mon, 29 Aug 2022 10:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पारिवार का कहना है कि अभी पता नही है कि असल में उनके बेटे की मौत की वजह क्या है। पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन
मृतक मलकीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग में रोजी राटी कमाने गए बटाला के गांव हसनपुर खुर्द के रहने वाले मलकीत सिंह की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली है कि मलकीत सिंह की मौत हांगकांग में समुद्र में नहाते वक्त डूबने से हुई है। सोमवार की शाम को जब इस खबर के बारे में मलकीत के पारिवारिक सदस्यों को पता चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


वहीं पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके मृतक बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि वह उसका अंतिम संस्कार कर सकें। इस संबंध में पिता बावा सिंह और मां अमरजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा मलकीत सिंह (32) पिछले सात साल से हांगकांग में रह रहा था। 

बेटे के साथ उनके गांव के ही कुछ साथी हैं, जो हांगकांग में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि मलकीत की समुद्र में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई है। वहीं पारिवार का कहना है कि अभी पता नही है कि असल में उनके बेटे की मौत की वजह क्या है। पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे मलकीत सिंह का शव भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें