फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 32 हस्तियों को एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स-2026 से सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई), चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से सेक्टर-31 स्थित पीएचडी हाउस में 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 32 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें सिविल प्रशासन, रक्षा सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, मीडिया, कॉरपोरेट नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि और ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देने के साथ अन्य लोगों को भी समर्पण और नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रुपेश सिंह ने कहा कि पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले उद्यमियों और पेशेवरों को सम्मानित करना है। एमएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने भी सम्मानित हस्तियों की उपलब्धियों को प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

समारोह में मास्टर अनूप सैनी, लेफ्टिनेंट जनरल अमर औल, आईएएस अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी, ब्रजेश कुमार, आईपीएस अधिकारी संजीव कालरा, अदिति श्योराण, आईएएस अधिकारी पंकज राय, अमरजीत सिंह मेहता, छात्रा अनन्या गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार ब्रज मोहन सिंह, जगविंदर पाटियाल, इंद्राणी पांधी, आचार्य मनीष, डॉ. वरिंदर गर्ग, पूजा सरिन, अमित शर्मा, डॉ. एसके मिश्रा, रीकृत सराय, सदानंद वानी, जगजीत भिंडर, विकास चावला, अंशुल नंदा, मोहित बंसल, गुरिंदर भट्टी, करण गिलहोत्रा, रुपिंदर सचदेवा, राधे श्याम गर्ग, याशिका जलहोत्रा, संजय अग्रवाल, इसरार अहमद, सौरभ मुंजाल और सुप्रीत सिंह को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें