चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, खिलाड़ियों और समाजसेवियों सहित कुल 32 लोगों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान सलाहकार धर्मपाल इन्हें पुरस्कृत करेंगे।
इनके साथ ही 13 पुलिस मुलाजिमों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर लखवीर सिंह, एसआई सतीश कुमार, एएसआई बिजेंदर सिंह, इंस्पेक्टर शेर सिंह, एसआई चंद्रमुखी, एसआई दलजीत सिंह, इंस्पेक्टर मोहनलाल, एएसआई बलराम कुमार, एएसआई रजनी बाला, एएसआई सुदर्शना, एएसआई अजमेर सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल नितिन सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों में 32 लोगों को सम्मानित करेगा प्रशासन
1. रविंदर यादव, चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी, जीएमसीएच-32
2. डॉ. वरिंदर सैनी, प्रोफेसर और पल्मोनरी मेडिसिन विभाग प्रमुख, जीएमसीएच-32
3. डॉ. कंवरजीत सिंह, संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग
4. डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया, निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय
5. जतिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक, उच्च शिक्षा विभाग
6. हीना तलवार, अधिकारी, आबकारी एवं कराधान विभाग
7. परवीन कुमार, चपरासी, श्रम विभाग
8. जसबीर सिंह, कांस्टेबल, पुलिस महानिदेशक
9. दिनेश सिंह, वरिष्ठ सहायक, सांस्कृतिक कार्य विभाग
10. सुरेश कुमार, उप नियंत्रक (एफएंडए), सीटीयू
11. पवन कुमार शर्मा, अधीक्षक, सीटीयू
12. सर्बन सिंह, अनुमंडल अभियंता (सिविल), सीपी डिवीजन नंबर 3
13. सत्यवीर सिंह, पटवारी
14. डॉ. चारू सिंगला, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जीएमएसएच-16
15. डॉ अमरजीत सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जीएमएसएच-16
16. पिंकी मार्था, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, जीएमएसएच-16
17. मुनीश कुमारी शर्मा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, जीएमएसएच-16
18. पारुल शर्मा, एलएचवी, जीएमएसएच-16
19. हरि बहादुर, वार्ड सेवक, जीएमएसएच-16
20. शंकर कुमार, स्वीपर, जीएमएसएच-16
21. विजय कुमार प्रेमी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग
22. मनोहर लाल, चपरासी, सिटको
23. जंग परमिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रशासनिक शाखा, सीएचबी
24. चमन लाल, सुरक्षा गार्ड, जीएमएसएच-16
25. आनंदिता कपूर, सेक्टर-33डी
26. विनय कुमार लाल, सेक्टर-30बी
27. तारुषी गौड़, मोटर मार्केट मनीमाजरा
28. तनवीर सिंह, ग्रिड स्कूल, सेक्टर-31
29. कल्पना, हल्लोमाजरा
30. रूपिंदर सिंह, सेक्टर-44-सी
31. जतिन कश्यप, भवन विद्यालय-27
32. राजीव शर्मा, सेक्टर-7सी
गणतंत्र दिवस के मौके पर कई पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस विभाग ने 10 एएसआई और 9 हवलदारों को एसआई और एएसआई प्रमोट किया गया है। बीते दिनों भी 409 पुलिसकर्मियो को पदोन्नति देकर हवलदार बनाया गया था। इनके अलावा 112 एसआई और 128 हवलदार रैंक पर जल्द ही पदोन्नत किए जाएंगे।
विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मिलेगा सम्मान
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ताइक्वांडो खिलाड़ी तारूषी गौड़, पैरा एथलीट विनय कुमार लाल, पैरालंपिक खिलाड़ी कल्पना, तनवीर, रूपिंदर व जतिन को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड की घोषणा पर सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही पैरालंपिक खिलाड़ियों ने इसका श्रेय स्पेशल ओलंपिक भारत चंडीगढ़ चैप्टर की निदेशक नीलू सरीन को दिया।
भाग मिल्खा भाग से प्रेरित होकर दौड़ना किया था शुरू
पैरा एथलीट विनय कुमार लाल ने पद्मश्री मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग से प्रेरणा लेकर पोलियो पीड़ित होने के बावजूद दौड़ना शुरू कर दिया। वह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।
प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार भी किया हासिल
12 वर्षीय तारुषी गौड़ को ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से एक दिन पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। वह शहर की एकमात्र लड़की हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। वह तीन साल की उम्र से एमराल्ड मार्शल आट्स अकादमी में शिवराज से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह राज्य व राष्ट्र स्तर पर तकरीबन 150 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर भी हैं।
खेलों के प्रति रुचि से पीछे छोड़ीं बौद्धिक कठिनाइयां
कल्पना राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन पुनर्वास संस्थान ग्रिड सेक्टर-31 की छात्रा हैं। कल्पना को बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि थी और उन्होंने अपने बौद्धिक कठिनाइयों को पीछे छोड़ कर नवंबर 2019 में स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पेसिफिक यूनिफाइड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी डबल्स की पार्टनर अर्पिता मलिक के साथ रजत पदक हासिल किया।
बैडमिंटन के साथ ही बढ़िया तैराक
तनवीर सिंह राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन पुनर्वास संस्थान ग्रिड सेक्टर-31 के छात्र हैं। वह बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद नवंबर 2019 में थाईलैंड में आयोजित स्पेशल ओलंपिक एशिया पेसिफिक यूनिफाइड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वह बैडमिंटन खिलाड़ी होने के साथ एक तैराक भी हैं।
पावर लिफ्टिंग व दौड़ दोनों में बटोरा सोना
सोरम स्कूल-36 के रूपिंदर पाल सिंह के कोच राकेश शर्मा ने बताया कि पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 2014 में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक बटोर रहे हैं। वर्ष 2018 में आयोजित 200 व 400 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
2019 में इंटरनेशनल एथलेटिक्स में किया था देश का प्रतिनिधित्व
भवन विद्यालय स्कूल सेक्टर-27 के छात्र जतिन कश्यप के कोच प्रदीप डोगरा ने बताया कि आठ सालों से विभिन्न खेलों में हिस्सा लेते आ रहे हैं। वह दुबई में 2019 में आयोजित इंटरनेशनल एथलेटिक्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसमें 200 मीटर, 100 मीटर मुकाबलों में भाग लिया था, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हो सके थे।