फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचे भरने का समय खत्म, 24 तक होगी जांच

Sun, 23 Mar 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 300 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। शनिवार को  परचे भरने का आखिरी दिन था। अब 24 मार्च तक जांच होगी और 26 तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। मतदान 10 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि हिसार में सबसे ज्यादा47 उम्मीदवारों ने परचे भरे हैं। कुरुक्षेत्र से 36 और करनाल से 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि अंबाला में 20. भिवानी-महेंद्रगढ़ में 32, फरीदाबाद में 32, गुड़गांव में 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। रोहतक में 19, सिरसा में 25 और सोनीपत में 29 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


वाल्गद ने बताया कि 2009 के लोकसभा चुनाव में 285 उम्मीदवारों ने परचे भरे थे जबकि 2004 में 231 उम्मीदवारों ने परचे भरे थे। उन्होंने बताया कि 1999 में 142, 1998 में 197, 1996 में 459,1991 में 344,1989 में 480, 1984 में 383,1980 में 224,1977 में 106, 1971 में 109 और 1967 में 86 उम्मीदवारों ने परचे भरे थे।

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अफसर सोमवार तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। प्रदेश के 16000 मतदान केंद्रों में करीब 3000 अति-संवेदनशील और संवेदनशील बूथ हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें