फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 टन कचरे का रोजाना हिसाब, सेक्टर-26 मंडी ने दिखाई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
ले-सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण बना स्वच्छता की ताकत, प्रशासक की सख्ती के बाद बढ़ी अधिकारियों की जवाबदेही
विज्ञापन

सफाई पर हर महीने 13 लाख रुपये खर्च, 22 कर्मचारी तैनात लापरवाही पर कंपनी पर लगा था 50 हजार रुपये जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ की रैंकिंग सुधारने में सेक्टर-26 की अनाज, फल और सब्जी मंडी ने भी अहम भूमिका निभाई है। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही और भारी मात्रा में कचरा निकलने के बावजूद यहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने और निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करने पर जोर दिया गया है। मार्केट कमेटी की नियमित निगरानी का असर भी व्यवस्था में दिखाई दे रहा है। मंडी से प्रतिदिन करीब 25 से 30 मीट्रिक टन गीला और 1.5 से 2 टन सूखा कचरा निकलता है। यानी रोजाना करीब 27 से 32 टन कचरे का प्रबंधन करना पड़ता है।
प्रशासक की सख्ती के बाद तय हुई जवाबदेही
मार्च 2026 में औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मंडी में सड़ी सब्जियां और फलों का कचरा फैला मिला था। उन्होंने अधिकारियों को लोकभवन तलब कर नाराजगी जताई थी। लापरवाही पर आउटसोर्स सैनिटेशन इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया गया, दो कर्मचारी निलंबित हुए और सफाई ठेकेदार कंपनी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद निगरानी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 कर्मचारी संभाल रहे सफाई व्यवस्था
मंडी की सफाई पर हर महीने करीब 13 लाख रुपये खर्च होते हैं। ठेकेदार के 22 कर्मचारी तैनात हैं। मार्च में सफाई अभियान के दौरान दो लोडर और छह खाली ट्रॉलियों से कचरा उठाया गया था। गीला कचरा नगर निगम के प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया जाता है। फल-सब्जियों के अवशेषों से लेकर गत्ते और प्लास्टिक तक को अलग रखने से वैज्ञानिक प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग आसान होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें