फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मुश्किल भरा रहेगा पूरा दिन, 30 हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

Thu, 01 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
लोग ध्यान दें। कल चंडीगढ़वासियों का पूरा दिन काफी मुश्किलों भरा रहेगा। दरअसल, 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आहवान पर शुक्रवार को प्रशासन और नगर निगम के 30 हजार से भी अधिक कर्मचारी हड़ताल पर होंगे।
विज्ञापन


को आर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर रघबीर चंद ने बताया कि सेक्टर-17 के ब्रिज मार्केट में कर्मचारियों की रैली होगी। इसमे बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। पंजाब सीटू के वरिष्ठ उपप्रधान चंद्र शेखर ने बताया कि पूरे देश में हड़ताल है।

चंडीगढ़ में भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक, जीआईसी, बिजली विभाग, बीएसएनएल, डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे। चंद्र शेखर ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में हो रही है।
विज्ञापन


यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बिजली कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर होंगे। को आर्डिनेशन कमेटी राकेश ग्रुप की ओर से सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। राकेश कुमार ने बताया कि धरना में बड़ी संख्या में नगर निगम व प्रशासन के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें