फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 16 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हुए शनिवार को एक माह पूरे हो गए। इस बीच, एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा भी हुआ है, लेकिन सुविधाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के मौके पर इंटरनेशल एयरपोर्ट अथारिटी ने दावा किया था कि मानक के अनुरूप सारी सुविधाएं 15 दिन के अंदर मुहैया करा दी जाएंगी। लेकिन अथारिटी का दावा कागजी साबित हुआ। उनको पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंट्री प्वाइंट पर लिफ्ट नहीं लगाई गई है। वाई फाई भी इंस्टाल नहीं किया गया है। एयरपोर्ट पर एटीएम की संख्या भी नहीं बढ़ाई गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर विमानों के आवागमन वाले बोर्ड चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से छोटे हैं। इस कारण यात्रियों को दूर से फ्लाइट के स्टेटस पता नहीं चलता है।
विज्ञापन


दुबई और शारजाह  की फ्लाइट में बढ़ा यात्रियों का रुझान
 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली दुबई और शारजाह की फ्लाइट में यात्रियों का रुझान बढ़ता जा रहा है। दुबई केे लिए इंडिगो की फ्लाइट से अब तक 4200 यात्री सफर कर चुके हैं वहीं 3500 यात्री वापस आए हैं। । वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह जाने वाली फ्लाइट से चार हजार लोग सफर कर चुके हैं। वहीं 3900 यात्री शारजाह से चंडीगढ़ आए हैं।  यात्रियों का रूझान बढ़ने के बाद भी यहां पर रेस्टोरेंट नहीं खोले गए। 
विज्ञापन

ये सुविधाएं भी नहीं हुई पूरी

इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करती हुई एमिक्स क्यूरी की टीम - फोटो : File Photo
1. चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक सरकारी प्री-पेड टैक्सी बूथ नहीं बना
2. इमीग्रेशन के लिए तैनात स्टाफ नया होने के कारण जांच का काम बहुत धीमा
3. एयरपोर्ट  की एंट्री पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट ही लिखा है, अब तक इंटरनेशनल शब्द नहीं जोड़ा गया
4. एयरपोर्ट पर इन लाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम भी नहीं है, जबकि देश के सभी एयरपोर्ट  पर यह सुविधा है।
 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सारी व्यवस्था हम जल्द ही दुरुस्त कर लेंगे। रेस्टोरेंट के लिए टेंडर निकाला गया है। एक महीने के अंदर ब्रांडेड रेस्टारेंट एयरपोर्ट पर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा वाई फाई, फ्लाइट की जानकारी के लिए बड़ी स्क्रीन जल्द ही लगाई जाएगी।  -सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें