सेक्टर-27 में इस बार भी रामलीला का मंचन मथुरा से आई मंडली ‘श्री भक्ति प्रकाश रामलीला’ कर रही है। यह मंडली पिछले दो वर्षों से यहां आ रही है।
मंडली के संस्थापक शंकर लाल चतुर्वेदी लगभग 60 साल से रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इसमें रोचक बात यह है कि 40 सदस्यों की इस मंडली में 30 सदस्य तो चतुर्वेदी परिवार के ही हैं।
वहीं यहां रामलीला करवाने वाली ‘श्री रामलीला कमेटी’ के अध्यक्ष धर्मपाल बंसल और महासचिव मामू राम गोयल ने बताया कि उनकी यह समिति 50 साल पुरानी है। यहां एक साथ छह-छह मंचों की व्यवस्था की जाती है। इससे दर्शकों को इंतजार नहीं करना पड़ता।