फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के अच्छे दिन आए! तीन हजार पदक विजेताओं को 90 करोड़ के इनाम देगी हरियाणा सरकार

Fri, 14 Jun 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा के लगभग 3 हजार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को लगभग 90 करोड़ रुपये की नकद राशि वितरित की जाएगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 24 जून को पंचकूला में राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्ष 2016-17, वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने बताया कि इनमें राष्ट्रमंडल, एशियन तथा पैरा-एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान सीनियर एवं जूनियर वर्ग के लंबित खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। नई खेल नीति-2015 के बाद राज्य के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

 विज ने बताया कि इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा सरकार ने जहां श्रेणी-3 व 4 की नौकरियों में आरक्षण दिया है तथा वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को क्लास-1 और क्लास-2 के पदों की भर्ती में भी आरक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन


अब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी की पुरस्कार राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये व प्रतिभागियों की पुरस्कार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें