फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत, एक पीजीआई रेफर

Thu, 10 Jul 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट हाईवे नंबर एक नारायणगढ़-रायेपुररानी रोड पर वीरवार सुबह दनौरा गांव के निकट सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। कैंटर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मरने वाले तीनों छात्र एक ही गांव पूलेवाला के हैं।

इस दौरान कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव पूलेवाला के ओम प्रकाश पुत्र कृष्ण लाल, कमलदीप पुत्र जय कुमार, मुकेश कुमार पुत्र राजपाल व लक्की पुत्र माम चंद वीरवार को बाइक से अपने स्कूल आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दनौरा गांव के निकट सामने से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल चारों छात्रों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर डाक्टरों ने ओमप्रकाश, कमलदीप व मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि लक्की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। हादसे का शिकार बना छात्र ओम प्रकाश व कमलदीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ के 11वीं के छात्र थे।

वहीं मृतक मुकेश डीएवी स्कूल का 11वीं का छात्र था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ लक्की भी सरकारी स्कूल का 11वीं का छात्र है।

थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया। कैंटर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें