एचडीएफसी बैंक ने मैनेजर सहित तीन को निकाला
एचडीएफसी बैंक ने पुराने नोट बदलने में अनियमितताएं बरतने के आरोप में एक बैंक मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक ने शहर के सेक्टर 15 स्थित एचडीएफसी ब्रांच के ब्रांच मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारियों को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया है।
बैंक के प्रवक्ता राजीव बनर्जी ने बताया कि बैंक को पता चला था कि शहर में शादियों का सीजन चल रहा है। उक्त ब्रांच के मैनेजर व कर्मचारियों ने अपने परिजनों व जानकारों को शादियों के लिए आरबीआई की गाइड लाइंस की अनदेखी करते हुए उनके नोट बदले। जांच करने पर जब ये आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है।
निकाले गए कर्मचारियों ने सिर्फअपने जानकारों का फेवर किया। इसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। बैंक का कहना है कि जैसे ही उनको गड़बड़ी का पता चला तो बिना देरी के एक्शन लिया गया। भविष्य में भी इस तरह का कोई कर्मी किसी तरह की गलत गतिविधियों में पाया गया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।