फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना को बचाने का उपाय देने वाले पूर्णचंद हुए सम्मानित

Sat, 03 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पूर्णचंद हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी आशुतोष राजन ने भूतपूर्व डिप्टी मैनेजर एचएमटी पिंजौर पूर्णचंद को कालका प्रशासन की ओर से सुखना लेक की समस्या को दूर करने की दिशा में दिए गए सुझावों के लिए सम्मानित किया है। एसडीएम ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा सुखना लेक की समस्या को दूर करने के लिए सुझाव मांगे थे और इसमें पूर्णचंद द्वारा दिए गए सुझावों को न्यायालय द्वारा स्वीकारा गया है। 
विज्ञापन


पूर्णचंद ने अपने सुझावों में सुखना लेक की सुंदरता कैसे बढ़ाई जा सकती है। सुखना लेक में साफ पानी कैसे रह सकता है। सुखना लेक में सिल्ट 90 प्रतिशत नहीं आएगी। बहुत कम खर्च से इसकी समस्या कैसी हल की जा सकती है। लेक का पानी घग्गर की नदी में मिलकर पंजाब व राजस्थान में भयंकर नुकसान करता है, उसे कैसे कम किया जा सकता है। दो चैक डेम डी1 व डी2 होने से लेक की सुंदरता को चार चांद कैसे लग जाएंगे आदि सुझाव दिए थे। इन सुझावों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

एसडीएम ने कहा कि उन्होंने सुखना लेक की दिशा में सराहनीय सुझाव दिए है, उन्हें स्वीकार किया गया है। पूर्णचंद द्वारा दिए गए सुझावों की दृष्टिगत और कालका व पिंजौर का निवासी होने से उनके इस सहरानीय सुझाव देने की दिशा में उन्हें कालका प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्णचंद को जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित करने की सिफारिश की जाएगी ताकि भविष्य में भी वे इस प्रकार के सराहनीय कार्य करने में अपना पूर्ण सहयोग देते रहे। इससें पूर्व भी शिवालिक विकास मंच की ओर से पूर्णचंद को शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल द्वारा शिवालिक गौरव से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें