फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तीनों रीजन में बनेंगे मॉडल हेल्थ जिले

Sun, 17 Jan 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पंजाब के तीनों रीजन में मॉडल हेल्थ जिले विकसित किए जाएंगे। माझा में तरनतारन, दोआबा में नवांशहर और मालवा में बरनाला व मुक्तसर मॉडल हेल्थ जिले के रूप में विकसित होंगे।
विज्ञापन


सीएम प्रकाश सिंह बादल ने इन जिलों में स्टेट ऑफ द आर्ट हेल्थ डिलिवरी सिस्टम विकसित करने को मंजूरी दे दी है। इन जिलों में मौजूदा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।

सीएम ने अपने आवास पर बैठक कर नवांशहर में सेहत सुविधाओं के अपग्रेडेशन के काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवांशहर मॉडल को ही माझा और मालवा में भी लागू किया जाएगा। बादल ने नवांशहर में हेल्थ सिस्टम के अपग्रेडेशन की जिम्मेदारी पंजाब सरकार के सेहत सलाहकार डॉ. केके तलवार की अगुवाई वाली टास्क फोर्स को सौंपी।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी अस्पतालों व प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में आवश्यक संख्या में डॉक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दी। साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सें नियुक्त करने पर भी सहमति जताई। प्रमुख सचिव को नियुक्तियों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने को कहा गया।

प्रमुख सचिव ने भरोसा दिया कि मेडिकल अफसरों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च-16 तक पूरी कर ली जाएगी। सेहत विभाग की विनती पर सीएम ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जालंधर को नवांशहर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन के लिए 28 करोड़ रुपये तुरंत रिलीज करने को कहा।

उन्होंने कहा कि नवांशहर जिला अस्पताल में एक हॉस्टल बनाया जाए, जिसमें डॉक्टरों के लिए आठ-दस कमरे हों। डीसी नवांशहर को कहा गया कि पुडा से तालमेल करके सिविल सर्जन दफ्तर परिसर में डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए चार एकड़ जगह में इंतजाम किया जाए।

साथ ही बस स्टैंड से जिला अस्पताल तक बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए, जिसका संचालन जिला रेडक्त्रसॅस सोसाइटी करेगी। सेहत विभाग को मेडिकल अफसरों और  पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव देने को कहा गया। डॉ. केके तलवार ने सीएम को बताया कि बलाचौर में पीजीआई सेंटर खुल रहा है, जिसकी बिल्डिंग तैयार हो गई है।

इसके शुरू होने से लोगों को सर्वश्रेष्ठ सेहत सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भरोसा दिया कि नवांशहर में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए वह अपने फंड से 35 लाख रुपये देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें