फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 सिख श्रद्धालु, पढ़ें- जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में

Sun, 19 Jan 2020 03:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

लगभग 3000 सिख श्रद्धालु इस बार बैसाखी पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब के दर्शन के लिए जा सकेंगे। यह श्रद्धालु 11 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और 21 अप्रैल को भारत वापस होंगे। गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब पाकिस्तान के शहर हसन अब्दाल में स्थित हैं। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब जाने के इच्छुक श्रद्धालु 15 फरवरी तक अपना पासपोर्ट दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में जमा करा सकते हैं। पाकिस्तान में 13 और 14 अप्रैल को सभी श्रद्धालु बैसाखी पर्व मनाएंगे। इसके बाद वे एक विशेष ट्रेन से श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना होंगे । 21 अप्रैल को अमृतसर वापसी से पहले सभी श्रद्धालु लाहौर स्थित गुरुद्वारा साहिब के भी दर्शन करेंगे।

200 रुपये है वीजा फीस
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कहना है कि प्रत्येक श्रद्धालु के लिए वीजा फीस 200 रुपये, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स, पहचान पत्र और एक साल की वैधता के साथ भारतीय पासपोर्ट का होना जरूरी है। सिरसा ने कहा कि अवाश्यक दस्तावेज 25 फरवरी से पहले विदेश मंत्रालय में जमा कर दिए जाएंगे। इसके बाद यह दस्तावेज पाक उच्चायोग भेजे जाएंगे। अवाश्यक जांच-पड़ताल के बाद श्रद्धालुओं को वीजा मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुल 3000 श्रद्धालु जाएंगे पाक
  • राज्य                श्रद्धालु
  • पंजाब               1800
  • दिल्ली               555
  • हरियाणा            200
  • पश्चिम बंगाल      5
  • बिहार                14
  • जम्मू-कश्मीर      40

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें