फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंश्योरेंस खत्म होने से सीटीयू की 28 बसें खड़ी, 19 नवंबर को 62 और होंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस खत्म होने से सीटीयू की 28 बसें खड़ी, 19 नवंबर को 62 और होंगी बंद
विज्ञापन

समय पर बीमा रिन्यू नहीं हुआ तो 90 बसें सेवाओं से होंगी बाहर, मोहाली, खरड़, जीरकपुर और बद्दी समेत लोकल-सब-अर्बन रूट पर बढ़ेगी परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सीटीयू की बस सेवाओं पर इंश्योरेंस खत्म होने का संकट गहराने लगा है। बीमा अवधि समाप्त होने से लोकल और सब-अर्बन रूट की 28 बसें पहले ही खड़ी हो चुकी हैं। अब 19 नवंबर को 62 और बसों का इंश्योरेंस खत्म होने जा रहा है। समय रहते बीमा रिन्यू नहीं हुआ तो कुल 90 बसें सड़कों से उतर सकती हैं। इसका सीधा असर चंडीगढ़ के साथ मोहाली, खरड़, जीरकपुर, मोरिंडा और बद्दी के रूटों पर निर्भर यात्रियों पर पड़ेगा।
सीटीयू की बसें शहर के लोकल रूट के अलावा आसपास के शहरों और कस्बों को जोड़ती हैं। इनसे रोजाना नौकरीपेशा, विद्यार्थी और कारोबारी सफर करते हैं। 28 बसें खड़ी होने से पहले ही उपलब्धता प्रभावित हो रही है। 19 नवंबर तक 62 बसों का बीमा नहीं हुआ तो बसों की संख्या और घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का बढ़ेगा इंतजार
बसों की कमी से रूट पर फेरे घटने और बस स्टॉप पर यात्रियों का इंतजार बढ़ने की आशंका है। खासकर रोजाना चंडीगढ़ और आसपास के शहरों के बीच आवाजाही करने वालों को परेशानी होगी। अब सीटीयू प्रबंधन के सामने 19 नवंबर से पहले बीमा रिन्यू कराने की चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें