फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थानों में मिलेंगी पुलिस से जुड़ी 27 सेवाएं

Wed, 26 Nov 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को अब पुलिस से जुड़े कामों के लिए थानों और अफसरों के दफ्तरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। पुलिस अधिकारियों को जनता के काम निर्धारित समयसीमा में करने होंगे। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सेवा के अधिकार कानून को लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत पुलिस से जुड़ी 27 सेवाओं को शामिल किया गया है। इस संबंधी पुलिस विभाग ने सभी थानों को सूचित कर दिया है। जिन सेवाओं को कानून के दायरे में लाया गया है। उनमें मेले, समागमों में लाउडस्पीकर लगाने के लिए एनओसी लेने से लेकर दस्तावेजों के काउंटर दस्तखत करवाने तक सब काम शामिल हैं।

राज्य सरकार ने प्रत्येक काम के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके अलावा साफ किया गया है कि यदि लोगों का काम तय समयसीमा में नहीं होता है तो उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी शिकायत करनी होगी। इसके तहत आरोपी मुलाजिम या अधिकारी पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाएं और उनके लिए निर्धारित समय और फीस
सेवा का नाम-----------------------------फीस-------------दिन
1. विदेशियों की रजिस्ट्रेशन-----------------100-------------तुरंत
2.विदेशियों की रिहायशी परमिट में बढ़ोतरी-----100-----------पांच दिन
3.एफआईआर डीडीआर की नकल-------------05--------------तुरंत
4. लाउडस्पीकर प्रयोग के लिए एनओसी--------100--------------5 दिन
5. मेले, खेलों, समागमों व प्रदर्शनी के लिए एनओसी------500--------------5 दिन
6. स्ट्रेंजर वेरिफिकेशन------------------------50---------------5 दिन
7. किराएदार, नौकर पड़ताल--------------------50--------------5 दिन
 (स्थानीय क्षेत्र का निवासी)
8. किराएदार व नौकरी की पड़ताल---------------50----------------5 दिन
राज्य के अन्य जिलों व बाहरी राज्य
9. नौकरी से संबंधित अन्य सेवाओं की पड़ताल-------50 --------------30 दिन
10. सड़क हादसे संबंधी केस की अनट्रेस्ड रिपोर्ट---5 रुपये प्रति पेज------45 दिन
की नकल
11.चोरी हुए वाहनों के केस संबंधी अनट्रेस्ड रिपोर्ट---5 रुपये प्रति पेज-----45 दिन
की नकल
12. चोरी के मामलों की अनट्रेस्ट रिपोर्ट की नकल----5 रुपये प्रति पेज-----60 दिन
13. प्री ओनड वाहनों की एनओसी------------------100 रुपये----------5 दिन
14. सर्विस वेरिफिकेशन----------------------------50 रुपये----------10 दिन
15. आचरण वेरिफि केशन---------------------------50 रुपये --------10 दिन
16. हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण की पड़ताल----------200----------22 दिन
17. हथियार डीलर का लाइसेंस, रेवेन्यू के लिए एनओसी-----500---------15 दिन
18. पेट्रोल पंप, सिनेमा हाल के लिए एनओसी जारी करना---500-------15 दिन
19. पासपोर्ट वेरिफिकेशन------------------------------200----------21 दिन
20. नए हथियार लाइसेंस के लिए पड़ताल----------------200----------30 दिन
21. शिकायत की रसीद-----------------------------------------------तुरंत
22. शिकायतों पर की कार्रवाई की सूचना-----------------------------15 दिन
23. एमआरजी विदेश में खोए हुए पासपोर्ट की-----------500----------10 दिन
24. अन्य वेरिफिकेशन पासपोर्ट से संबंधित------------------------------तुरंत
25. असला लाइसेंस रखने की नियुक्ति संबंधी--------------------------15 दिन
26. अडीसन, डटेकसन, मेल, परमिशन, इंटरीवेपन---------------------15 दिन
27. दस्तावेजों के काउंटर हस्ताक्षर----------------------05-------------15 दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें