फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींदः शादी की खुशी में जमकर किया डांस, जिस दिन बनना था दूल्हा उसी दिन मिली लाश

Thu, 12 Dec 2019 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिसार जिले के कौथ कलां निवासी 26 वर्षीय अशोक अपनी शादी की खुशी में मंगलवार रातभर डीजे की धुन पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया और बुधवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। अशोक के घर में सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के चीख सुनाई देने लगी। बुधवार को ही अशोक की बारात जानी थी। लेकिन इससे पहले ही सारी खुशियां मामत में बदल गईं।

विज्ञापन


मंगलवार को कौथ कलां गांव में अशोक की शादी की खुशी में परिजन, रिश्तेदार व दोस्त दिनभर नाचते गाते रहे। शाम को घुड़चड़ी हुई। अशोक भी मंगलवार रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ नाचता रहा। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। सुबह चार बजे जीआरपी ने अशोक के मरने की खबर परिजनों को दी। 

अशोक का शव बरसोला रेलवे लाइन पर कटी हालात में मिला। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। अशोक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि अशोक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। जीआरपी के एसआई मंगतराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शादी संदलाना गांव की युवती के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घर का इकलौता बेटा था अशोक
अशोक इकलौता बेटा था। अशोक की मौत के बाद घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। अशोक के घर में शादी की तैयारियों के लिए पिछले एक महीने से खरीदारी चल रही थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार को घर में सभी के चेहरे पर खुशी थी। दोनों घरों में शादी समारोह की खुशी अचानक दुख में बदल गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें