फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में छलांग लगा युवक ने जान दी, अंतिम संस्कार के बाद मिला वीडियो, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 07 Oct 2020 11:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

  • पांच अक्टूबर को ठसका हेड से मिला था आमिर का शव
  • खजूरी नहर में छलांग लगाने से पहले वीडियो में बताई सुसाइड की वजह
  • मोबाइल लॉक खुलवाने पर मिला वीडियो, सरकारी विभाग के पंडित नामक व्यक्ति पर आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन पहले नहर में छलांग लगाने वाले आमिर खान का अंतिम संस्कार हो गया है। संस्कार के दो दिन बाद उसकी आत्महत्या ने एक नया मोड़ ले लिया है। आत्महत्या में यह नया मोड़ मृतक आमिर खान के मोबाइल फोन में मिले वीडियो से आया है। यह वीडियो आमिर ने छलांग लगाने से पूर्व बनाया था। वीडियो में आमिर खान ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। परिजनों ने वीडियो पुलिस को दे दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दो अक्टूबर को आपबीती बताते हुए तिगरा निवासी 26 वर्षीय आमिर ने यह वीडियो बनाते हुए नहर में छलांग लगा दी थी। इस दौरान आमिर को लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण आमिर बह गया। पांच अक्टूबर को आमिर का शव ठसका हेड पर जाल में फंसा मिला। सोमवार को आमिर का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

अंतिम संस्कार के दो दिन बाद यह वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आमिर के पास भी स्मार्टफोन था और उसने भी अपने मोबाइल में तमाम तरह के लॉक लगा रखे थे। आमिर ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की यह तो परिजनों को पता चल गया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी लिया था। लेकिन आमिर द्वारा यह कदम उठाने का उन्हें कारण नहीं पता चल पाया था।
विज्ञापन


इसी का पता लगाने के लिए उन्होंने मोबाइल का लॉक खुलवाया। परिजनों को उम्मीद थी कि हो सकता है मोबाइल से ही कुछ पता चल सके। हुआ भी ऐसा ही, मोबाइल का लॉक खुलवाया तो आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला। जिसमें आमिर आत्महत्या की वजह बताकर छलांग लगा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

विज्ञापन

वीडियो में मृतक ने बताई सुसाइड की वजह

अंतिम बार आमिर बाइक पर घर से निकला था। वह बाइक से ही खजूरी नहर पर पहुंचा। यहां उसने बाइक साइड में खड़ी कर दी। आमिर ने नहर पर खड़े होकर अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया। वीडियो में आमिर ने बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है। खजूरी निवासी पंडित नामक व्यक्ति सरकारी विभाग में काम करता है। 

पंडित ने उसके पास से अपने खेतों में खाद गिराया था। वह उसके 25 सौ रुपये किराए के नहीं दिए। उसने रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा। यह सब बात उसने अपने फोन में वीडियो बनाकर बताई। वीडियो बनाकर आमिर ने मोबाइल बाइक पर रख दिया और नहर में छलांग लगा दी। मृतक आमिर ट्रैक्टर ट्राली से खेतों में खाद डालने का काम करता था।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने सरकारी विभाग के कर्मचारी पंडित नाम व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पहले 174 की कार्रवाई की गई थी, जिसमें आत्महत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपी पंड़ित नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।  धर्मपाल सिंह, प्रभारी, थाना जठलाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें