फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना का हाल: मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़ में 26 की मौत, 1751 संक्रमित मिले

Tue, 18 May 2021 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। सोमवार को शहर में 620 नए पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं 876 लोग ठीक होकर घर भी लौटे। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी (चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला) में सोमवार को कोरोना से जहां 26 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1751 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 6 चंडीगढ़, 11 मोहाली और 9 पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए मरीजों में 620 चंडीगढ़, 889 मोहाली और 242 पंचकूला के हैं।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण पर काबू मिलने लगा है। चंद दिनों में नए मरीजों का आंकड़ा औसतन 900 से 600 के करीब आ गया है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब नए संक्रमितों से अधिक हो गई है। सोमवार को शहर में जहां 620 संक्रमित मिले, वहीं 876 ठीक होकर घर पहुंचे। 

शहर में जिन छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें 5 महिलाएं शामिल थीं। सेक्टर-26 निवासी 46 वर्षीय महिला व मलोया निवासी 56 वर्षीय महिला और सेक्टर-22 निवासी 87 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वहीं, रामदरबार निवासी 50 वर्षीय महिला ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ा। सेक्टर-16 निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई जबकि सेक्टर-63 निवासी 67 वर्षीय वृद्धा की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। यह सभी मरीज कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3355 लोगों की जांच की, जिनमें से 54 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 7382 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक 641 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 55 संक्रमित मरीज मिले जबकि रामदरबार से 24, किशनगढ़ से 13, धनास से 32,  सेक्टर 15 से 10, सेक्टर 20 से 20, सेक्टर 25 से 10, सेक्टर 26 से 11, सेक्टर 28 से 10 , सेक्टर 29 से 14, सेक्टर 30 से 15, सेक्टर 32 से 14, सेक्टर 34 से 11, सेक्टर 38 से 14, सेक्टर 41 से 23 , सेक्टर 44 सेक्टर 10, सेक्टर 45 से 24, सेक्टर 46 से 15, सेक्टर 49 से 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें