सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो का रंगारंग आगाज हुआ।
चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने इसका उद्घाटन हुआ। गार्डन की सफाई और खिले फूलों को देखकर नगर निगम के अधिकारियों और मालियों को बधाई दी।
पाटिल ने शो को समर्पित एक ब्रोसर का भी विमोचन किया। पाटिल ने गार्डन में घूमकर जायजा लिया और शहीदी मीनार पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शो के दौरान नॉथ जोन कल्चर सेंटर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सेक्टर-20 पंचकूला के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता और फैंसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पिछले वर्ष शो में गुलदाऊदी की 245 वैरायटी रखी गई थीं। इस साल 253 वैरायटी पेश की गई हैं। इसमें सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
यह भी देखें: गुलदाऊदी शो कार्यक्रम के फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विजेताओं को शो के समापन पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दर्शकों को लुभाने के लिए गार्डन में हार्टिकल्चर विंग की ओर से बनाए गए ऊंट, मोर, गाय, जिराफ, शेर सहित अन्य जानवर और पक्षी वहां पर डिसप्ले किया गया।
समारोह में प्रशासक के प्रधान सचिव एमपी सिंह, गृह सचिव अनिल कुमार, आईजी आरपी उपाध्याय, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डीएस सरोया, मुख्य अभियंता एसएस बिडा, मेयर सुभाष चावला भी मौजूद थे।
पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता
कैटगरी-ए केजी से दूसरी कक्षा तक
रिया पसरीचा, अनन्या, भावना शर्मा, ऐश्वर्या, शौनक, मालिहा, शारवनी, वेदांत, अर्चना गोयल, अद्याशा
कैटगरी-बी क्लास तीन से पांचवीं तक
नमन बजाज, आशीष साहू, इनायत संधू, हजील गुप्ता, सृष्टि, चिन्मय, सगीना गर्ग, त्रिवेणी चौहान, अश्मि गौरव, तनिष्क
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता
कैटगरी-ए केजी से दूसरी कक्षा तक
आनंदिता, दक्ष, नाज, राघव, कामश्का
कैटगरी-बी तीसरी से पांचवीं तक
मृलानी शर्मा, श्रुति, आदित्य, दीप सिंह, शौर्य मोंगा
अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.