सेक्टर-17 नीलम सिनेमा के पास सोमवार सुबह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेलमेट रैली निकाली गई। इसका आयोजन ट्रैफिक पुलिस की ओर से ही किया गया था।
इस मौके पर 250 लड़कियों ने शपथ ली कि वह भविष्य में हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएगी। ऐसा करके वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करेगी। इस रैली में 60 प्रतिशत लड़कियां ट्रैफिक पुलिस के ही कर्मचारी थे।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कालेजों में छुट्टियां पड़ी हुई है इसलिए इस रैली में महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद ली गई है।
इस मौके पर डीएसपी जयभगवान, इंस्पेक्टर अमराओ सिंह, जसविंद्र सिंह, पीअरओ सुखविंद्र सिंह, ट्रैफिक मार्शल गुरनाम सिंह, सुनील भारद्वाज सहित कई लोगों ने भाग लिया।