हरियाणा में कोरोना संक्रमण की वजह से 25 और मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 2122 नए मरीज भी सामने आए हैं। 429 मरीजों की हालत नाजुक है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट व वेंटिलेटर पर रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक फरीदाबाद में पांच, हिसार, रोहतक, झज्जर में तीन-तीन, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और जींद में दो-दो तथा करनाल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में 2267 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
रोजाना 50 हजार कोविड टेस्ट किया जाएगा
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के अनुसार प्रदेश में जांच क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अब रोजाना 50 हजार कोविड टेस्ट करेगा। अभी 44526 मरीजों की रोजाना जांच की जा रही है।
उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,26,611 हो गई है। जिसमें 2,03,517 मरीज ठीक हो गए हैं। 20778 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.81 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.80 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.02 प्रतिशत है।
जिला नए संक्रमित कुल संक्रमित कुल डिस्चार्ज
गुरुग्राम 698 47267 40555
फरीदाबाद 457 38917 33897
सोनीपत 101 12647 11699
हिसार 76 15203 13454
अंबाला 33 10135 9575
करनाल 73 9488 8840
पानीपत 95 9175 8520
रोहतक 94 10341 9066
रेवाड़ी 93 10094 9348
पंचकूला 26 8480 7870
कुरुक्षेत्र 45 7536 7061
यमुनानगर 8 5537 5218
सिरसा 48 7153 6551
महेंद्रगढ़ 8 6221 5944
भिवानी 57 5486 5049
झज्जर 53 4927 4511
पलवल 14 3913 3812
फतेहाबाद 27 4174 3554
कैथल 24 3333 3160
जींद 65 3762 3315
नूहं 12 1523 1434
चरखीदादरी 15 1299 1084