बास्केटबॉल खिलाड़ी सहज प्रताप सिंह
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बास्केटबॉल खिलाड़ी सहज प्रताप सिंह सेखों का चयन एशिया कप के लिए भारतीय सीनियर बास्केटबॉल टीम में हुआ है। एशिया कप बहरीन में 27 नंवबर से एक दिसंबर तक खेला जाएगा। भारतीय सीनियर टीम का कैंप 18 अक्तूबर से 24 नवंबर तक बंगलूरू के जयप्रकाश नारायण सेंटर में आयोजित हुआ था। चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के साथ-साथ कोच अमरजीत सिंह ने सेखों के चयन पर खुशी जताई।
सहज पिछले 6 साल से सेक्टर-42 स्थित इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहा है। सहज प्रताप चंडीगढ़ की ओर से अंडर-17 और 16 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले साल सीनियर नेशनल में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। इसी साल लुधियाना में सीनियर नेशनल गेम्स चल रही थी। सहज प्रताप ने चंडीगढ़ की ओर से शिरकत की। यहां शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम के कैंप के लिए चयन हुआ। सहज प्रताप मौजूदा समय में एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।