ओम प्रकाश अब डीआईजी-सह-एसपी, जींद होंगे। एसपी, आरटीसी भौंडसी नाजऩीन भसीन वर्तमान कार्यभार के अलावा कमांडेंट, द्वितीय आईआरबी, भौंडसी का जिम्मा भी संभालेंगी। किरत पाल सिंह को कमांडेंट, चौथी बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन लगाया गया है। कुलदीप सिंह एसपी, राज्य सतर्कता ब्यूरो का जिम्मा संभालेंगे।
कृष्ण मुरारी को कमांडेंट, तृतीय आईआरबी सुनारिया लगाया गया है। वह एसपी पीटीसी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। चरखी दादरी के एसपी बलवान सिंह राणा को हिसार का एसपी लगाया गया है। वह एसपी, एसटीएफ हिसार का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। डीके भारद्वाज को डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम लगाया गया है। भिवानी की एसपी संगीता रानी को एआईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।
वह एआईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी। डीसीपी ट्रैफिक, फरीदाबाद राजेश दुग्गल को कुरुक्षेत्र का एसपी लगाया गया है। सुरिंद्र पाल सिंह एसपी जीआरपी, अंबाला कैंट होंगे। उन्हें एसपी, कानून एवं व्यवस्था-2, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी होंगे।
स्मिति चौधरी को वर्तमान कार्यभार के अलावा एसपी, महिला विरुद्ध अपराध, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी।कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था मोदी को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम लगाया गया है। हिमांशु गर्ग झज्जर के एसपी होंगे। हिसार के एसपी गंगा राम पूनिया को करनाल का एसपी लगाया गया है। वह एसपी, एसटीएफ, अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। निकिता गहलोत को डीसीपी, मानेसर, गुरुग्राम लगाया गया है। डॉ. अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय, फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मकसूद अहमद को डीसीपी, उत्तरी गुरुग्राम लगाया गया है।
पिपली के घटनाक्रम के बाद कुरुक्षेत्र एसपी का तबादला
हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर राजेश दुग्गल को कुरुक्षेत्र का प्रभार दिया है। कुरुक्षेत्र एसपी को सरकार ने भले ही पिपली में घटे घटनाक्रम के करीब एक सप्ताह बाद बदला है, लेकिन इस तबादले को किसान आंदोलन से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है किसानों के मामले को स्थानीय प्रशासन ठीक ढंग से नहीं संभाल सका।
इस मामले में सभी स्तर पर रिपोर्ट लेने के बाद यह तबादला किया गया है। मालूम हो कि पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठने के बाद गृह मंत्री ने सबसे पहले यह बयान दिया कि लाठीचार्ज नहीं हुआ है। जिसके बाद सरकार की तरफ से भी यही बयान आया। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम और सरकार के अन्य नेता भी यह चाह रहे थे कि इस मामले में कार्रवाई हो। डिप्टी सीएम ने पिछले दिनों सीएम से बातचीत में भी यह मसला रखा था। जिसके बाद यहां की एसपी का तबादला हो गया।
एचपीएस विजय प्रताप, भौरिया, भूपेंद्र को अहम जिम्मा
दीपक शरण को डीसीपी, वेस्ट गुरुग्राम लगाया गया है। विजय प्रताप सिंह को एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो होंगे। करनाल के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया को एसपी, सुरक्षा सीआईडी की कमान दी गई है। वह एसपी, कमांडो, नेवल का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। भूपिंद्र सिंह को सिरसा का एसपी लगाया गया है।
विनोद कुमार को चरखी दादरी का एसपी लगाया गया है। अंबाला के एसपी राजेश कालिया एआईजी, वेल्फेयर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। सुमेर सिंह को डीसीपी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद लगाया गया है। कृष्ण कुमार कमांडेंट, पांचवी बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन होंगे।अनूप सिंह कमांडेंट, चौथी आईआरबी, मानेसर लगाए गए हैं।