फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा संक्रमण: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में कोरोना से 25 की मौत, 2226 संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 11:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में गुरुवार को जिन 10 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-22 निवासी 58 वर्षीय पुरुष और धनास निवासी 32 वर्षीय महिला ने पीजीआई में दम तोड़ा। दोनों सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में गुरुवार को कोरोना से 25 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 2226 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 10 चंडीगढ़, 5 पंचकूला और 8 मोहाली के रहने वाले थे जबकि नए संक्रमितों में 760 चंडीगढ़, 476 पंचकूला और 991 मोहाली के हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुरुवार को जिन 10 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-22 निवासी 58 वर्षीय पुरुष और धनास निवासी 32 वर्षीय महिला ने पीजीआई में दम तोड़ा। दोनों सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं, कजहेड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला, सेक्टर 61 निवासी 64 वर्षीय वृद्धा और सेक्टर-34 निवासी 85 वर्षीय वृद्धा की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हुई।

तीनों मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। वहीं, सेक्टर-40 निवासी 71 वर्षीय वृद्धा की जीएमसीएच-32 में मौत जबकि सेक्टर-35 निवासी 64 वर्षीय वृद्धा की सेक्टर-48 स्थित कोविड अस्पताल में मौत हुई है । सेक्टर-21 निवासी 64 वर्षीय वृद्धा ने पीजीआई में दम तोड़ा। वहीं, धनास निवासी 64 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। इनके अलावा खुड्डा लाहौरा निवासी 64 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हुई है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना को 837 मरीजों ने मात दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3557 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 73 की रिपोर्ट अब भी लंबित है। तेजी से बढ़ते संक्रमित मरीजों से शहर में एक्टिव केस की संख्या 8441 पर पहुंच गई है जबकि अब तक 609 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मनीमाजरा में खतरा अब भी बरकरार
मनीमाजरा में अब भी संक्रमण दर सबसे ज्यादा है। गुरुवार को भी वहां से 72 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा सेक्टर 7 से 12, सेक्टर 14 से 12, सेक्टर 15 से 14, सेक्टर 20 से 14, सेक्टर 20 से 18, सेक्टर 21 व 22 से 14 -14, सेक्टर 25 से 13, सेक्टर 26 से 17, सेक्टर 29 से 18, सेक्टर 32 से 19, सेक्टर 35 से 25, सेक्टर 37 से 13, सेक्टर 38 से 14, सेक्टर 41 से 17, सेक्टर 44 से 17, सेक्टर 45 से 28, सेक्टर 46 से 22, सेक्टर 47 से 24, धनास से 20, किशनगढ़ से 16, मलोया से 20, मौलीजागरां से 14 और रामदरबार से 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें