फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2.47 लाख मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मलेरिया के 5 केस आए सामने, आशा वर्करों ने 7 लाख घरों में की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां फैलने से रोकने के लिए विशेष अभियान चला राही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर इस अभियान के तहत 2.47 लाख मरीजों का इलाज किया गया है। 20 हजार आशा वर्करों ने 7 लाख घरों में जाकर जांच की है। इस दौरान 2.27 लाख आवश्यक स्वास्थ्य किट वितरित की गई और जांच के दौरान मलेरिया के 5 केस सामने आए। यह जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

इस दौरान 31,717 बुखार के केस, 7,832 दस्त, 36,119 त्वचा संक्रमण और 16,884 आंखों की बीमारी के मामले सामने आए जिनका मौके पर ही इलाज किया गया। विभाग ने 14 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस दौरान 6.22 लाख घरों में मच्छरों के प्रजनन की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और 11,582 घरों में प्रजनन स्थलों को ढूंढकर नष्ट किया गया। 1.43 लाख घरों पर दवाओं के छिड़काव के साथ ही फॉगिंग भी करवाई गई। विभाग का आगे भी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें